Wednesday, October 23, 2024
HomeFinancial News & UpdatesRBI ग्रेड बी 2024: चरण एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न...

RBI ग्रेड बी 2024: चरण एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यकर्म!

RBI Grade B भर्ती का क्या है सिलेक्शन प्रोसेस ? परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

RBI Grade B Recruitment 2024 मे जो उम्मीदवार आरबीआई ग्रेड बी भर्ती में शामिल होंगे उन सभी के लिए एक खबर है। आरबीआई ने ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये है।

RBI Grade B Recruitment 2024 मे जिन उम्मीदवारों ने आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए फॉर्म भरा है उन सभी के लिए एक जरूरी सूचना है। की भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड ने RBI ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबासइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड कर सकते हैं ?

RBI Grade B भर्ती में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ नीचे दिये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

-उम्मीदवार सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
-आपको होम पेज पर एक लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
-फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद फिर से आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको RBI ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
-फिर आपको लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
-इसके बाद आपको एक हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-अब आपने अपने एडमिट कार्ड चेक करके पेज को डाउनलोड कर लें।
-एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी सबूत के तौर पर अपने पास रख लें।

क्या है चयन प्रक्रिया ?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। पहले चरण की परीक्षा में 4 विषय हैं- रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और अंग्रेजी। चरण 1 की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट है। स्कोरिंग सिस्टम के अनुसार, पूछे गए प्रश्नों में से 1/4 अंक नकारात्मक अंक के रूप में काटे जाएंगे।

जो लोग पहला चरण पास करेंगे, उनको दूसरे चरण में बैठया जाएगा। दूसरे चरण में तीन पेपर होंगे। पेपर 1 और 3 वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक पेपर का मिश्रण हैं, जबकि पेपर 2 पूरी तरह से वर्णनात्मक है। आपको यह जानकारी बता दे कि फाइनल रिजल्ट तैयार करते समय इस चरण को ध्यान में रखा जाता है।

तीसरा चरण RBI ग्रेड बी चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। इस चरण मे इंटर्व्यू लिया जाता है इंटर्व्यू उन व्यक्तियों का लिया जाता है जिनके फेज में 75 अंक होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments